Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की निकाली गई लॉटरी 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की निकाली गई लॉटरी 

रेल व हवाई जहाज द्वारा 2142 वरिष्ठ नागरिक करेंगे धार्मिक स्थानों की यात्रा

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में जिला स्तर पर गठित लॉटरी समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत लॉटरी निकाली गई ।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आमजन को विभिन्न धार्मिक स्थानों की निःशुल्क यात्रा हेतु लॉटरी के माध्यम से कुल 2 हजार 142 यात्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि हवाई यात्रा के लिए 214 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हुआ है जिनकों हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडु (नेपाल) की यात्रा कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि रामेश्वरम-मदुरै, जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी, सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन बरसाना,सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर (नासिक) से ट्रेन यात्रा कर 1928 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है. ), गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या (गुवाहाटी), हरिद्वार - ऋषिकेश से अयोध्या, बिहारशरीफ और वेलंकन्नी चर्च तमिलनाडु। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए शत-प्रतिशत कोटा के लिए प्रतीक्षा सूची बनाई गई है।
लॉटरी समिति में अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग जयपुर ओपी जैन, सीईओ जिला परिषद कनिष्क कटारिया, एडीएम द्वितीय इन्द्रजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरिसिंह, सहायक निदेशक पर्यटन टीना यादव एवं देवस्थान निरीक्षक सुमित वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी