Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का किया शिलान्यास

50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का किया शिलान्यास

खैरथल। किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया ने किशनगढ़ बास में बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2022-23 के अंतर्गत स्वीकृत राशि 1 करोड़ 50 लाख से बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। साथ ही अलवर-दिल्ली बाईपास से पप्पी की होटल होते हुए खेल स्टेडियम वार्ड नंबर 20 तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 1 करोड़ 5 लाख रुपए का लोकार्पण विधिवत रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खेरिया, विशिष्ट अतिथि प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ बास अध्यक्ष संदीप पाटिल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खैरथल शिवचरण गुप्ता, जसवंत आर्य, सरपंच जैकम खान, सरपंच ताराचंद, निक्की प्रजापत, मंडल अध्यक्ष दशरथ राठौड़, सरपंच फूल सिंह चौधरी रहे। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सपना राजस्थान को शिक्षा स्वास्थ्य और खेल में आगे ले जाना है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई थी। जो आज मूर्त रूप लेने जा रही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नहीं छोड़ी है। इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता भूरी सिंह चौधरी, सहायक अभियंता आशा बोहरा, कनिष्ठ अभियंता अलीशा चौधरी, भुवनेश चौधरी, जगदीश गुप्ता, घनश्याम पंच, हितेश चौधरी, पार्षद जाजन मुलानी, जसवंत प्रजापत, ठेकेदार करण सिंह चौधरी, जसवंत मेट, पार्षद सुनील सांवरिया, पार्षद नितिन यादव, सरपंच प्रकाश चंद, पूर्व सरपंच श्रीचंद चौधरी, थावर सिंह चौधरी, बुधराम जांगिड़, धर्म सिंह ग्राम सेवक, दिनेश तक्षक, हवा सिंह चौधरी, ओम प्रकाश सैनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाके से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी