Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में राजस्थान में पहले मेरिट लाने पर ऐश्वर्या मेहरा का ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान - बिना कोचिंग के गांव में सेल्फस्टडी से अर्जित की सफलता

सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में राजस्थान में पहले मेरिट लाने पर ऐश्वर्या मेहरा का ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान - बिना कोचिंग के गांव में सेल्फस्टडी से अर्जित की सफलता

अलवर। नीमराणा तहसील के अंतिम छोर पर बसे गांव सांतो निवासी मेक विजन स्कूल नंगली बलाई की छात्रा ऐश्वर्या मेहरा ने हालही में सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10 वीं कक्षा के परिणाम में 99.20 प्रतिशत अंक अर्जित ऐश्वर्या राजस्थान में पहला व देश मे तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन करने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली खुशी जताई। रैली आसपास के आधा दर्जन के गाँवो में निकली गई। ग्रमीणों ने बेटी ऐश्वर्या का साफा व माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मान किया।
बिना कोचिंग सेल्फस्टडी कर किया टॉप, आईएएस बनने का सपना: ऐश्वर्या मेहरा ने बताया कि पूर्ण मनोयोग से नियमित सेल्फस्टडी कर यह सफलता अर्जित की।अभी तक कोई कोचिंग नही ली। ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। कहा कि अब आईएएस बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है,आईएएस बनकर महिला सशक्तिकरण व समाज हित में कार्य करना चाहती हूं।
पिता करते है प्राइवेट जॉब, मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: पारिवारिक पृष्ठभूमि और परिवेश,अभाव में भी प्रतिभा मेहनत के बल अपनी चमक बिखेरती है। अलवर जिले की नीमराणा तहसील के अंतिम छोर पर बसे गांव सांतो में दलित परिवार में जन्मी ऐश्वर्या मेहरा ने ग्रामीण परिवेश में रहकर बिना किसी कोचिंग के अपनी प्रतिभा और कठोर परिश्रम के बल पर राजस्थान ही नही वरन देश भर में अपना परचम लहराया है। ऐश्वर्या के पिता विनोद मेहरा प्राइवेट जॉब करते है जो अस्थाई रहती है और वही उनकी मां पुष्पा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
परिवार की दूसरी मेरिट होल्डर है ऐश्वर्या: ऐश्वर्या के दादा अमर सिंह मेहरा ने बताया कि मेरे सगे चाचा के बेटे राजेश मेहरा ने वर्ष 1989 में राजस्थान माध्यमिक बोर्ड में द्वितीय स्थान हासिल किया था। उस समय तो गांव में लाइट भी नही थी। चिमनी की रोशनी में पढ़कर राजेश ने यह सफलता अर्जित की थी। ऐश्वर्या के परिवार से चाचा मनोज मेहरा अलवर में पीआरओ के पद पर कार्यरत है।
सरपंच किताब यादव ने कहा कि ऐश्वर्या ने बिना कोचिंग के गांव में ही रहकर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की है यह पूरे क्षेत्र के लिये गर्व की बात है।
इस दौरान शिक्षाविद सुंदरलाल भटेडिया, बाबू लाल मेहरा, संजय यादव, झाबर यादव ,कैप्टन सुरेंद्र कुमार, रणजीत यादव, प्रभुराम नूनीवाल, राहुल मेहरा, प्रभातीलाल यादव, सुबेसिंह यादव, मैना देवी, आशा देवी, उषा देवी, नरेन्द्र मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी