Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने इंदिरा रसोई व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने इंदिरा रसोई व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने इंदिरा रसोई व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

रसोई में बैठकर भोजन किया व भोजन की गुणवत्ता की जांच की

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने सायं रेलवे स्टेशन स्थित इंदिरा रसोई व रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर सेन ने इंदिरा रसोई में भोजन के लिए दिए जाने वाले टोकन व्यवस्था का जायजा लेकर रसोई प्रभारी को निर्देशित किया कि भोजन करने के लिए आने वाले लोगों को तय शुल्क पर टोकन प्रदान कर भोजन कराया जावे। उन्होंने रसोई में भोजन बनाने की प्रक्रिया व भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का जायजा लेकर निर्देश दिये कि भोजन की गुणवत्ता व रसोई की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने रसोई में भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जिस पर भरतपुर निवासी गुरूचरण सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि रसोई में ताजा भोजन उपलबध कराया जाता है तथा भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी है। इस दौरान उन्होंने भोजन कर रहे पंचायत समिति उमरैण के गांव कैमाला निवासी रामोतार से बातचीत की जिस पर रामोतार ने बताया कि वह शहर में मजदूरी का काम करता है इस पर जिला कलक्टर ने मनरेगा जॉब कार्ड बनने के बारे में पूछा तो रामोतार ने बताया कि उसका मनरेगा जॉब कार्ड नहीं बना है। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत सैकेट्री को आपका मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा आप ग्राम पंचायत में सम्पर्क कर जॉब कार्ड के लिए आवेदन करें ।

जिला कलक्टर ने रसोई में भोजन कर गुणवत्ता की जांच की

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर पुखराज सेन व नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार फौजदार ने टोकन कटवाकर रसोई में बैठकर भोजन कर गुणवत्ता की जांच की। जिला कलक्टर ने भोजन की गुणवत्ता को सही बताया एवं नगर परिषद आयुक्त को कहा कि भोजन में इसी प्रकार की गुणवत्ता बनाई रखी जावे ।

रैन बसेरे का किया निरीक्षण

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि रैन बसेरे की नियमित साफ-सफाई कराई जावे । उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को मद्देनजर रखते हुए रैन बसेरे में पंखे, बिस्तर आदि की व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने रैन बसेरे में आराम कर रहे लोगों से वहां की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी