Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नमन ने किया अलवर का नाम रोशन

नमन ने किया अलवर का नाम रोशन


- यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम में 675वी रैंक प्राप्त की
अलवर। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम व्हाई रिजल्ट में अलवर शहर के नमन जैन ने अलवर का नाम रोशन कर दिया। जहां अलवर वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए नमन जैन एवं उसके परिवार जनों को शुभकामनाएं दी। नमन जैन के पिता सुरेश जैन ने बताया कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के रिजल्ट में मनुमार्ग निवासी नमन जैन पुत्र सुरेश जैन एवं रुचि जैन ने 675वी रैंक प्राप्त की। नमन अपने परिणाम से न केवल अपने घरवालों का, पूरे अलवर शहर का नाम रोशन कर दिया। नमन के पिता सुरेश जैन व्यवसाई है। नमन की मम्मी गृहिणी है। नमन ने बचपन से ही कामना की थी की वो यूपीएससी पास कर पाए। नमन अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता और अपने टीचर्स को देता है। फिलहाल नमन सेबी स्टॉक एचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में कार्यरत है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी