Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को होने का गौरव और सम्मान भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को समर्पित है - भजन लाल शर्मा

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को होने का गौरव और सम्मान भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को समर्पित है - भजन लाल शर्मा


-भाजपा अलवर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर (दक्षिण) की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को मालाखेड़ा कस्बे के लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम में सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में पार्टी की जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक की राजनीति की यात्रा पर प्रकाश डाला और बताया किस तरह से 2 सांसदों से लेकर वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ। यह गौरव और सम्मान भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र की मोदी सरकार भारत का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा करने का कार्य कर रही है जहां देश के अंदर एक और विकास के नए नए आयाम स्थापित हो रहे हैं वही संपूर्ण विश्व में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर कर आ रहा है।
आगामी समय में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी मुद्दों को लेकर आमजन के बीच में घर घर जाएगा, साथ ही मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी होने वाले कार्य योजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्टी के आगामी कार्यक्रम व योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को पन्ना प्रमुख स्तर तक मजबूत करने की ओर आह्वान किया। इसके साथ ही साथ राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आक्रामक प्रहार करते हुए दोहरी नीति एवं मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाया और कहा कि सरकार दोगली नीति अपनाते हुए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सरकार विकास को भूल कर भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है।
जिला संगठन प्रभारी रोशन लाल सैनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यसमिति में पूर्व विधायक जयराम जाटव ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा जिसका अनुमोदन शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन के द्वारा दिया।
विधायक संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया इस तरह से वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय में भ्रष्टाचार और सामाजिक उत्पीड़न अपने चरम पर है। पिछले 3 वर्षों में राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में प्रथम स्थान पर है। साथ ही साथ कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए बताया सरकार के मंत्री इस कार्य को रुकवाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में अलवर जिले में व्याप्त पानी की समस्या के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।
पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया किस तरीके से कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की अमरबेल बन चुकी है, जहां पर ईमानदार अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाता है और भ्रष्टाचारी और निगम में अधिकारियों को पारितोषिक दिया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मंगल राम कोली ,एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री राम किशन मेघवाल अल्पसंख्यक महामंत्री हामिद खान मेवाती किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव
जिला महामंत्री पवन जैन रामअवतार चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, प्रमोद विजय, जिला मंत्री जितेंद्र राठौर, दीपक पंडित, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, राहुल दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश मीणा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम किराड़ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिसोदिया, पार्षद सुमन चौधरी, सीताराम चौधरी, जिला पार्षद गगनदीप, पुर्व जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल, दिगंबर सैनी, योगेंद्र गुप्ता, मीना सैनी ,मधु आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी