Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाबूलाल शर्मा बने खैरथल ब्लॉक विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष

बाबूलाल शर्मा बने खैरथल ब्लॉक विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष

दिनेश कल्ला बने ब्लॉक उपाध्यक्ष

खैरथल। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में समता, समरसता, सर्वोदयता के उद्देश्य से दिनांक 28 मई 2023 रविवार को थानागाजी में आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ को लेकर मंगलवार संस्था के सदस्यों ने सायं को मातौर रोड स्थित परशुराम भवन में आयोजित बैठक के दौरान कस्बे के सम्मानित जनों को महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आव्हान किया। तथा महाकुंभ थानागाजी का पोस्टर विमोचन किया गया।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन अलवर जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने कस्बा निवासी बाबूलाल शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष तथा दिनेश कल्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी विप्र जनों ने ॐ की ध्वनि के साथ अपनी सहमति प्रदान की तथा माला पहनाकर सम्मान किया।
इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा, जिला संगठन महामंत्री संजय कौशिक, आचार्य राजेंद्र शर्मा, गोपेश पचौरी, बीपी शर्मा, लोकेश मिश्रा, उमेश कांत वशिष्ठ, विनय व्यास, टिल्लू शर्मा, अणु वशिष्ठ, केशव मुद्गल, घनश्याम, रविंदर, अमित शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, अभिषेक वशिष्ठ, बिट्टू, प्रभाकर शर्मा, मुरारी, सुरेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या मे विप्र गण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी