Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एजुकेशन फेयर से शिक्षा से अपग्रेड रखने में मिलती है मदद - डॉ प्रदीप गेहानी

एजुकेशन फेयर से शिक्षा से अपग्रेड रखने में मिलती है मदद - डॉ प्रदीप गेहानी

सेमिनार में दिया छात्रो को करियर गाइडेंस

खैरथल। भारतीय सिंधु सभा राजस्थान का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है सालों से कैरियर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इस तरह के सेमिनार छात्रों को शिक्षा से अपग्रेड रखते हैं यह उद्बोधन भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के प्रदेश संस्कृति एवं साहित्य मंत्री डॉ प्रदीप गेहानी ने पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के सहयोग से भारतीय सिंधु सभा खैरथल की ओर से झुलेलाल मंदिर में आयोजित केरियर सेमिनार में मुख्य अतिथि के दौरान कहे। कक्षा 10 से 12 वी के विद्यार्थियों को केरियर गाइडेंस देने के लिए आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को निर्देशित करने के लिए दीपक चंदवानी, मितेश परवाना, हरिओम सैनी, भगवानदास दादवानी, विजय बच्चानी, प्रताप कटहरा सहित जोधपुर, जयपुर व अलवर से पधारे शिक्षको द्वारा सेमिनार में विद्यार्थियों से अपने अपने सुझाव सुझाये एवं सेमिनार में छात्रों को कैरियर ओर एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने संत महात्माओं की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आज के विद्यार्थी वर्ग को उनके कैरियर का चुनाव करने के लिए नई सोच नई दिशा प्रदान करना था आज के विद्यार्थी पीढ़ी अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा भ्रमित हो रही है। इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीन क्षेत्रों से अवगत कराया जिससे कि विद्यार्थियों को सहायता मिल सके। इस दौरान सेमिनार में आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से सभी 150 विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट की गई। इस दौरान नत्थूराम रामनानी, बाबूलाल गोरवानी, अजित मंगलानी, भारतीय सिंधु सभा इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण भूरानी, नीतू खजनानी, निशा बालानी सहित सिंधी शिक्षा मित्रों एवं सुपरवाइजरों की ओर से सहयोग किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी