Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने किया नव निर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन 

मंत्री जूली ने किया नव निर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन 

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नवाचार करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढावा देने तथा प्रदेश के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।
मंत्री जूली सोमवार को तिजारा के गांव ढाकी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्पतराम, नन्दलाल, रामनिवास, सुखराम एवं रूपराम के स्वर्गीय पिता हांडाराम की याद में कक्षा कक्ष के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल की बालिका से फीता कटवाकर नव निर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन कराया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से प्रदेश सरकारी विद्यालयों का कायापलट में सहयोग प्राप्त हुआ है इसके लिए उन्होंने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल जरूरतमंद बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर तिजारा विधायक संदीप यादव, शिवचरण सैनी, अनिल सैनी, जयप्रकाश यादव, करण सिंह, जयप्रकाश, दिनेश मेहरा, पृथ्वीसिंह, रामकिशन यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी