Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी केंद्र पर खरीद सीमा बढ़ाने से किसानों में खुशी

सरकारी केंद्र पर खरीद सीमा बढ़ाने से किसानों में खुशी

अब 25 की जगह 40 क्विंटल तक सरसों बेच सकेंगे किसान

खैरथल। सरसों की लगातार कम मिल रही कीमतों के बीच सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए राहत प्रदान की है। सरकारी समर्थन मूल्य पर अब किसान अपनी सरसों की उपज को सरकारी खरीद केंद्र पर एक दिन में चालीस क्विंटल तक बेच सकता है। पूर्व में यह सीमा 25 क्विंटल ही थी।
खरीद केंद्र प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि इस आदेश से किसानों में खुशी है। बाजार में सरसों की कीमतें समर्थन मूल्य से पहले ही कम है। सूत्रों के अनुसार खैरथल के आसपास कोटकासिम, उजोली, गुणसागर, गंगापुरी, मुंडावर क्षेत्र के जिंदोली, तिजारा के इसरोदा व शाहबाद में खरीद केंद्र तो खोल दिए, लेकिन खाली बारदाना नहीं होने,कई सेंटरों पर तकनीकी समस्या होने से किसान माल खैरथल केन्द्र पर ला रहे हैं। जिससे खैरथल खरीद केंद्र पर अव्यवस्था होने लगी है।इन सेंटरों की ओर से यह भी सूचित किया जाता कि कितने किसानों के रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं और कितने किसान खैरथल भेजे जा रहे हैं। खरीद केंद्र पर किसानों ने बताया कि खरीद केंद्र पर बारदाना नहीं होने की वजह से किसानों को खड़ा रहना पड़ता है।वेयर हाऊस से बारदाना आता है तो वह पुराना व गला हुआ आ रहा है। किसानों ने क्रय विक्रय सहकारी समिति सहित जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तुरन्त व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी