Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ 

जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ 

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने मिनी सचिवालय में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कार्मिकों, स्काउट गाइड व आमजन को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद से पीडित है तथा देश में आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु हमारे वीर जवान सजगता व सतर्कतापूर्वक अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की रोकथाम हेतु नागरिकों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण संगीत अरोडा, जिला महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, गांधीवादी कार्यकर्ता सुगम चंद शर्मा, बक्शानन्द भारती, पंकज शर्मा, अतुलनाथ योगी, रामस्नेही शर्मा, प्रभातीलाल गुर्जर, किशोर सैनी सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी