Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने राजस्व एवं महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की ली बैठक 

जिला कलक्टर ने राजस्व एवं महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की ली बैठक 

फ्लैगशिप योजनाओं, प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैम्पों की प्रगति की समीक्षा की

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में राजस्व अधिकारियों व महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विभागीय कार्यों को गति देवे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की परिवेदनाओं का संवेदनशीलता के साथ गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करे। उन्होंने निर्देश दिये कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन करावे इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करे ।

धरातल पर योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजे

उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदार, विकास अधिकारियों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि उडान योजना, बाल गोपाल दूध योजना, निःशुल्क ड्रेस योजना एवं आंगनबाडी में पोषाहार वितरण योजना का अपने क्षेत्रों में 10-10 कार्यालयों का निरीक्षण कर बुधवार तक जांच रिपोर्ट भेजे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि रिपोर्ट में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी देवे इसी प्रकार उन्होंने निर्देश दिये कि उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी मंगलवार तक ग्रामीण क्षेत्र में खोले जाने वाली इंदिरा रसोइयों की रिपोर्ट तैयार कर भिजवाए।

महंगाई राहत कैम्पों व प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान की समीक्षा उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिले में चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान का प्रभावी संचालन किया जावे । समय-समय पर इन कैम्पों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्थाई महंगाई राहत कैम्पों में रजिस्ट्रेशन कम हो रहा है उन कैम्पों को बड़े गांवों में शिफ्ट करावे। कैम्प में आने वाले लोगों का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लाभांवित करावे। साथ ही इन कैम्पों का स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करावे ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान में आमजन के कार्य मौके पर किये जाने के प्रयास करे।

पेयजल, विद्युत व चिकित्सा व्यवस्था की करे समीक्षा

उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल, विद्युत एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के संबंध में निरन्तर मॉनिटरिंग करे। साप्ताहिक समीक्षा कर व्यवस्थाओं को सुचारू रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की बजट घोषणा को मूर्त रूप दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि भूमि आवंटन के प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र करे । साथ ही बजट घोषणाओं को राज्य सरकार के निर्देशानुसार धरातल पर क्रियान्वित करावे। अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखे ।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ कनिष्क कटारिया, एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम भिवाडी गुंजन सोनी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी