Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर के निर्देशन पर सभी 9 बोरिंग के कनेक्शन एक दिन में किए

जिला कलक्टर के निर्देशन पर सभी 9 बोरिंग के कनेक्शन एक दिन में किए

तीन नए नलकूपों हुए चालू हुए

अलवर। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अनिल कछवाहा ने बताया कि जिला कलक्टर पुखराज सेन के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अलवर शहर में खोदे गए सभी 9 नए नलकूपों का एक दिन में विद्युत कनेक्शन हो गया है जिनमें 3 नलकूपों को चालू कर दिए गए है तथा 3 नलकूपों में मोटर डालकर पैनल लगा दिया गया है एवं पाईप लाइन डालकर मुख्य पाईप लाइन से जोडने का कार्य किया गया है जो देर रात तक चालू करा दिए जाएंगे । उन्होंने बताया कि शेष 3 नलकूपों को सोमवार को चालू करा दिया जावेगा इससे शहर में पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि शहर में 5 नए नलकूपों के प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्वीकृति हेतु भिजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शहर में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर ट्रिप की संख्या बढाई जा रही है इससे पेयजल उपलब्धता में भी सुधार होगा।
उल्लेखनीय है कि 20 मई शनिवार को जिला कलक्टर द्वारा शहर का फील्ड निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने व खोदे गए 9 नए नलकूपों को दो दिन में चालू कराने के निर्देश दिये गए थे जिस पर निर्देशों की पालना में त्वरित कार्यवाही करते हुए जलदाय विभाग द्वारा तीन नलकूपों को चालू करा दिया गया है तथा शेष अतिशीघ्र चालू करवा दिये जाएंगे।

वही काला कुआं वार्ड पार्षद संजय जसाईवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 33
काला कुआं के 3 बटा क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए पार्षद व क्षेत्रवासियों की मांग पर जलदाय विभाग द्वारा 2 बोरिंग करवाई गई। ईश्वर की कृपा से दोनों ही बोरिंग में भरपूर मात्रा में पानी मिला है जिनसे की काला कुआं टंकी भरी जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी