Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि विभाग ने की समीक्षा बैठक

कृषि विभाग ने की समीक्षा बैठक

खैरथल। समीपवर्ती कस्बा किशनगढ़ बास में आज दिनांक 20 मई 2023 को कृषि विभाग किशनगढ़ बास में सहायक निदेशक कृषि डॉ राजेंद्र बसवाल के नेतृत्व में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान सरकार के द्वारा कृषि बजट 2023-24 में किसानों के लिए दी गई विभागीय योजनाओं जैसे फार्मपॉन्ड, तारबंदी, सिंचाई पाईपलाइन, कृषि यंत्र सहित सभी विभागीय योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई और चारों ब्लॉकों किशनगढ़ बास, तिजारा, कोटकासिम तथा मुंडावर के उपस्थित समस्त सहायक कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया की कृषि बजट के सभी लक्ष्यों को 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण करावे तथा प्रत्येक किसान तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जावे इसके लिए प्रशासन गांव के संग कैंप और राज किसान सुविधा ऐप का उपयोग किया जा सकता है। यह जानकारी किशनगढ़ बास सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक के द्वारा दी गई । इस अवसर पर चारों ब्लॉकों के 17 सहायक कृषि अधिकारीयों सहित जिला कार्यालय से कृषि अधिकारी मंगतूराम शर्मा, मोती सिंह चौधरी किशनगढ़ बास से कृषि अधिकारी आरती सैनी और पिंकी मीणा उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी