Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब बिना किसी नियम का हवाला देते हुए किया जाएगा पोस्टमार्टम

अब बिना किसी नियम का हवाला देते हुए किया जाएगा पोस्टमार्टम

खैरथल। स्थानीय सेटेलाइट चिकित्सालय की ओर से मानवीय संवेदना को सर्वोपरि महत्व एवं सम्मान देते हुए अब से बिना किसी नियम का हवाला दिए तुरंत पोस्टमार्टम करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जयपुर टाइम्स में मौत के बाद पोस्टमार्टम में नियमों का अड़ंगा, सरकारी तंत्र के आगे मानवीय संवेदना का पतन शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए खैरथल सेटेलाइट चिकित्सालय की ओर से मानवीय संवेदना को सर्वोपरि महत्व एवं सम्मान रखते हुए अब से बिना किसी नियम का हवाला या आदेश का इंतजार किए जल्द पोस्टमार्टम करने के आदेश जारी किए। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हरसोली में ट्रेन से कटे युवक का पोस्टमार्टम करने में पी एम ओ को जानकारी नहीं देते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया था।

इनका कहना है :

इस संबंध में सेटेलाइट अस्पताल खैरथल के पी एम ओ डाo नितिन शर्मा ने बताया कि गुरुवार का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जिस चिकित्सक ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया था, उनसे पूरे मामले की जानकारी करेंगे। आगे से किसी किसी भी पोस्टमार्टम में बिना किसी देरी के पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी