Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नवघोषित जिले खैरथल में विशेषाधिकारी के तौर पर आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने किया पदग्रहण

नवघोषित जिले खैरथल में विशेषाधिकारी के तौर पर आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने किया पदग्रहण



खैरथल। नवघोषित जिले खैरथल के सम्पूर्ण जिला गठन की तैयारियां शुरू हो गई। इस संदर्भ में राज्य सरकार की ओर से खैरथल जिले के लिए नियुक्त किए गए विशेषाधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने खैरथल नई अनाज मंडी स्थित एग्रो टावर में बनाए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर पदग्रहण किया।
विशेषाधिकारी के खैरथल पहुंचने पर कस्बे के आम नागरिको एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ तहसील एवं नगरपालिका के अधिकारीयो व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व स्थानीय विधायक दीपचंद खैरिया ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। जिसके बाद उपखंड अधिकारी तथा विधायक ने उन्हें पदग्रहण करवाया।
आमजन को संबोधित करते हुए विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि जिले को लेकर विरोधियों ने बहुत सी अफवाहें फैला रखी थी लेकिन आज विशेषाधिकारी के पदग्रहण के साथ उन अफवाहों पर भी विराम लग गया।
अपने संबोधन में विशेषाधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवनिर्मित जिले खैरथल में अब विकास की असीम संभावनाएं बनेंगी। कलेक्टर कार्यालय के साथ लगभग 55 कार्यालय जिला मुख्यालय पर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज से उनका निवास भी खैरथल ही रहेगा।
विशेषाधिकारी के पदग्रहण के अवसर पर विधायक दीपचंद खैरिया, प्रधान बी.पी. सुमन, उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा, खैरथल नायब तहसीलदार रामकिशन, अधिषासी अधिकारी आशुतोष आचार्य, जेइएन मोतीलाल वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता विक्की चौधरी, खैरथल सिंधी पंचायत के वरिष्ठ प्रवक्ता हीरालाल भूरानी, खैरथल विकास मंच के श्यामलाल शर्मा, पार्षद नारायण छंगाणी, पवन वासू, राकेश अडोलिया, महेंद्रपाल टिंकू, राजेंद्र चौधरी, रामचंद्र कामरेड आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी