Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गैस सिलेंडर ब्लास्ट :- घर में आग लगने से लाखों रुपये ओर घरेलू समान जलकर राख

गैस सिलेंडर ब्लास्ट :- घर में आग लगने से लाखों रुपये ओर घरेलू समान जलकर राख

घर में चल रही थी शादी की तैयारी शादी का सामान आभूषण सहित नकदी जलकर नष्ट

चौहटन/चौहटन उपखंड क्षेत्र के साइयो का तला गांव में एक घर में शादी समारोह में आए मेहमानों के लिए खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई और गैस का सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया भयंकर गैस की टँकी फटने की आवाज से 5 जने बेहोश हो गए बेहोश हुए व्यक्ति चौहटन अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार हुआ शुरू घर में बने तीन झोपे सहित लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया घटना की जानकारी मिलते ही चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को चौहटन के उप जिला अस्पताल पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार साइयों का तला निवासी बाबूराम पुत्र जेठाराम के परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी और घर में आए मेहमानों के लिए खाना बताया जा रहा था इस दौरान अचानक की गैस की टंकी में आग लग गई और गैस की टंकी ब्लास्ट होने से आग पूरी तरह फैल गई और इस आगजनी की घटना में धूड़ाराम पुत्र बाबूराम, गैरों देवी पत्नी बाबूराम,कमला देवी पत्नी धूड़ाराम ,चुन्नी देवी पत्नी प्रतापा राम,मगी बाई पुत्री बाबूराम जो आग की टँकी फटने की आवाज सुनकर घायल हो गए जिनको चौहटन निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। आगजनी की घटना ने इतना विकराल रूप ले लिया कि घर में बने तीन झोंके जलकर राख हो गए। और घर में रखा शादी समारोह का सामान आभूषण सहित नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व महिलाओं ने पास का ट्यूबेल शुरू कर पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद के स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया आदमी की घटना के बाद चौहटन पुलिस उप अधीक्षक धमेन्द्र डूकिया पहुंचे मौके पर चौहटन थाना पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आंकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कोष से नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास