Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आर्मी कैंट जालीपा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन

आर्मी कैंट जालीपा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन

चौहटन. चौहटन उपखंड मुख्यालय पर आर्मी कैंट जालीपा की ओर से ग्राम पंचायत परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण तोमर के मुख्य अतिथि एवं जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ के सानिध्य में वीर माताओं के हाथों फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में जिला अस्पताल बाड़मेर, उप जिला अस्पताल चौहटन एवं सैन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच व उपचार कर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवारजनों सहित शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। शिविर में कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण तोमर ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवार की पेंशन कैंटीन स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुनने के लिए सेना द्वारा लगातार अलग अलग जगहों पर कैंप लगाया जाता है। चौहटन उपखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गई है। इस दौरान सैन्य अधिकारियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं को सुना तथा समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम में वीर नारी टीमो देवी, कमला देवी व वगतू देवी सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष वीरसिंह भाटी, उपाध्यक्ष खेमाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी पेमाराम चौधरी, लेफ्टिनेंट कर्नल विजेंद्र प्रताप सिंह, मेजर हर्षवर्धन डोगरा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने आए लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास