Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी ट्रक ने मचाई अफरातफरी वाहनों को मारी टक्करें, तोड़ी दीवार नशे में धुत्त था चालक

सरकारी ट्रक ने मचाई अफरातफरी  वाहनों को मारी टक्करें, तोड़ी दीवार  नशे में धुत्त था चालक


बीकानेर(निस)


एक सरकारी ट्रक ने सुभाषपुरा में अफरा तफरी मचा दी। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। कोलायत की तरफ से आया यह ट्रक भूजल विभाग का बताया जा रहा है। ट्रक का चालक नशे में धुत्त था। सूत्रों के मुताबिक उसने सुभाषपुरा में एंट्री के साथ ही पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर पट्टियां तोड़ दी, इसके बाद एक कार के साइड में टक्कर मारी। टक्करों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद एक स्कूटी को टक्कर मारकर दीवार के टक्कर मारी। यह दीवार टूट गई बताते हैं। आगे एक बारात में घुसते घुसते बचा। इसके बाद एक टैक्सी व मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। यहां लोग इकट्ठा हो गए। चालक को पकड़ लिया गया।ट्रक व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि चालक का नशा ना उतरने की वजह से आगे की कार्रवाई अभी की नहीं गई है। उल्लेखनीय है कि नशा करके ड्राईविंग की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसके बावजूद भी लोगों में जागरुकता का अभाव है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन