Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नदीया राष्ट्र की धरोहर-इनको स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व- मूंदडा

नदीया राष्ट्र की धरोहर-इनको स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व- मूंदडा


देवली 1 मई, देश की नदीया देश की धरोहर हे ओर इनकी सुरक्षा व स्वच्छता का दायित्व हम सभी का हे, जल को जीवन माना हे तो उसकी महत्ता को भी ध्यान मे रखना होगा । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शाखा देवली अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने सोमवार को बोरडा गणेश मन्दिर के समीप बनास नदी किनारे स्वच्छता अभियान को शुरू करते हुए कहा। उन्होने बताया कि इस शाखा द्वारा बोयडा गणेश जी के यहां और नदी और नदी के आसपास हो रही गंदगी को देखते हुए वहाँ दोनों स्नानघाट पर पूजन सामग्री पात्र और कचरा पात्र के लिये अलग- अलग व्यवस्था करके स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाया गया और साथ ही दीवारों पर भी स्वच्छता स्लोगन लिखवाए गए । इसी के साथ वहां परिसर में उपस्थित सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया और वहां रहने वाले सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई,ओर लोगो को जागरूक करने के लिये कहा गया ताकि इस कार्य को करने का उद्देश्य पूरा हो सके कल के इस कार्यक्रम में इन्दु मंगल, मोनिका सुराणा,अलका अग्रवाल ,श्वेता अग्रवाल,रेखा जिंदल,कौशल्या जिंदल ,शकुंतला जिंदल,सुशीला गर्ग ,बरखा अग्रवाल,नीतू मंगल,शिल्पा कंछल, गरिमा कंछल उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश