Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरक्षण देने व  मुरारी लाल सैनी सहित अन्य लोगो को रिहा करने की मांग।

आरक्षण देने व  मुरारी लाल सैनी सहित अन्य लोगो को रिहा करने की मांग।


देवली 24 अप्रैल, माली सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाह, समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे नेताओ को गिरफ्तार करने का विरोध करते हुए माली समाज को लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन मे बताया की माली समाज के द्वारा 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर अरोदा में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे तो पुलिस प्रशासन ने आरक्षण समिति के संयोजक मुरारीलाल सैनी व अन्य सहयोगी आंदोलन कार्यकर्ताओ को जबरदस्ती उठाकर ले जाकर जेल में डाल दिया गया है। जिससे माली सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाह समाज में भारी आक्रोश है। उक्त आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द रिहा कर उन पर लगाये गये झूठे मुकदमे वापस लिये जाये । 12 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में वार्ता करके 12 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया जाने पर चर्चा करने की मांग के साथ चेतावनी दी हे कि माली सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाह, समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन के दौरान मनोज सैनी
बनवारी लाल सैनी,नन्दकिशोर,महावीर प्रसाद ,महावीर,नन्दलाल,मोहनलाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश