Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम विकास अधिकारी हड़ताल पर

ग्राम विकास अधिकारी हड़ताल पर

चौहटन/चोहटन राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ चौहटन पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना एवं अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन के तहत शुक्रवार को धरना दिया। चौहटन ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ज़िला अध्यक्ष रणवीर सियाग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मांगों को बार-बार ध्यानाकर्षण कराने के पश्चात भी नहीं मानने पर मजबूर होकर धरना एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पकड़ ली है।
ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सारण ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी सवर्ग की पांचवें व छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगति दूर की जावे। ग्राम विकास अधिकारियों का ग्रेड पे 3600 किया जावे। विगत 3 वर्षों कि ग्राम विकास अधिकारी से सहायक विकास अधिकारी के पद पर लंबित पदोन्नति तुरंत की जावे। ग्राम पंचायत के अतिरिक्त कार्यभार पर ग्राम विकास अधिकारी को अतिरिक्त भत्ता में की गई कटौती के आदेश में संशोधन किया जाए।
ऑनलाइन कार्यों के संबंध में उचित प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जावे।
इन सभी मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों का धरना प्रदर्शन एवं असहयोग आंदोलन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।
इससे पूर्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन विगत 7 दिनों से जारी है अब ग्राम विकास अधिकारी के धरना प्रदर्शन एवं असहयोग आंदोलन से आमजन के कामकाज के लिए गहरा असर पड़ रहा है। आप जन व्यक्ति रोज अपने काम के लिए पंचायत समिति के केवल चक्कर लगाकर वापस बेरंग लौट रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास