Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फिल्टर प्लांट मे रिसाव कोलोनीवासीयो के लिए बना मुसीबत।

फिल्टर प्लांट मे रिसाव कोलोनीवासीयो के लिए बना मुसीबत।

देवली 16 दिसम्बर, शहर की पाश कोलोनी पटेल नगर मे बना जलदाय विभाग का फिल्टर प्लांट कोलोनीवासीयो के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। प्लांट मे हो रहा पानी के रिसाव से पटेल नगर के कई मकानो मे सीलन व दरारो की शिकायत होने लगी है। उक्त समस्या को लेकर दर्जनो कोलोनीवासी शुक्रवार को पार्षद भीमराज जैन के नेतृत्व मे उपखण्ड कार्यालय पहुंचे ओर उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण गोयल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया। इस दौरान पार्षद भीमराज जैन ने बताया की फिल्टर प्लांट मे पाईपो मे लगे वाल्व लूज होने के कारण ही पानी का रिसाव अनवरत बना रहता है जिससे मकानो को नुकसान हो रहा है, वही निर्माण कार्य करवाये जाने के दौरान नीवं मे पानी भर जाता हे जिसे निकालने के बाद भी यथा स्थिती बनी रहती है । उक्त समस्या को लेकर सम्बंधित विभाग से भी संपर्क साधा गया एवं उक्त समस्या से अवगत करवाया गया जिसके बाद शीघ्र ही समाधान के लिए कार्य शुरू किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस मोके पर पटेल नगर निवासी पार्षद छाया चौधरी, कैलाश सोनी, जितेंद्र चौधरी, मनोज जैन, महेश कुमार, संजय जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश