Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परशुराम जयंती को भव्यता से मनाने की , तैयारियां शुरू

परशुराम जयंती को भव्यता से मनाने की , तैयारियां शुरू


देवली 18 अप्रैल आगामी परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए योजनाएं बनना शुरू हो चुकी है।
गौरव व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती मनाने को लेकर 16 अप्रैल को मीटिंग हुई थी जिसमें समाज के लोगों द्वारा विचार-विमर्श कर सुझाव आमंत्रित किए गए थे जिसके तहत परशुराम जयंती दिवस पर सभी कार्यकर्त्ता सुबह 8 बजे परशुराम सर्किल पर एकत्र होंगे जहां सुबह 9 बजे भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की जायेगी , बाद मे 9.45 पर रैली शुरू होगी जो परशुराम सर्किल से शुरू होकर एस.बी.बी.जे चौराहा,पेट्रोल पम्प चौराहा, कुचलवाडा रोड होकर वापस कॉलेज रोड,णमोकार हॉस्पिटल, पटेल नगर, बी एस एन एल ऑफिस, सीआईएसएफ मैन गेट से ममता सर्कल,छतरी चौराहा, पटवा बाजार, श्याम नगर, महेश नर्सिंग होम,जगदीश धाम से गणेश रोड,छतरी चौराहा से मुख्य बाजार, गौरव मेडिकल, अटल उद्यान, तेज विज़न सेंटर से होते हुए रैली परशुराम सर्किल पर आकर विराम लेगी। आशीष पंचोली ने बताया कि उक्त रैली के लिए ड्रेस कोड साफा ( लाल / केसरिया ), सफ़ेद कुर्ता पजामा, दुपट्टा आदि निर्धारित किया गया है। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य परशुराम भगवान का जन्मोत्सव मनाना एवं भाईचारे ओर सोहार्द का सदेंश देना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश