Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
बाड़मेर

ग्राम विकास अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
ग्राम विकास अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

चौहटन/सोडियार ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी पद पर तीजो चौधरी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। चौहटन पंचायत समिति के आदेश अनुसार सोडियार ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके सरपंच गेरों देवी ने ग्राम विकास अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर सोडियार सरपंच प्रतिनिधि मदरूपा राम,इशरोल सरपंच प्रतिनिधि भोमाराम,हसन खान,ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल, सावला राम,लालाराम, चेतन राम पुनिया, शेर मोहम्मद, हरदानराम,नथा राम मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।