Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आग लगने से लाखों रुपये का हुआ नुकसान

आग लगने से लाखों रुपये का हुआ नुकसान

चौहटन/चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को करीबन शाम को 5:00 बजे के दुकान के ऊपर वेल्डिंग का काम करने वक्त चिंगारी गिरने से नीचे पारसमल देवीलाल धारीवाल की रूई की दुकान में लग गयी।
चिंगारी रूही की दुकान में गिरने से दुकान के अंदर धूए के गुबारे उठने शुरू हो गए। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान होने के कारण व्यापारियों ने तुरंत आनन-फानन में एकत्रित होकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन दुकान के अंदर रखा हुआ रजाइयो में प्रयुक्त होने वाला कपास तथा अंदर रखा हुआ सारा कपड़े का सामान जलकर राख हो गया।
दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों व बाजार में अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर एसडीएम भागीरथ राम चौधरी,थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई एवम् एएसआई सुभान अली भी मौके पर तो जरूर पहुंच गए लेकिन फायर ब्रिगेड की व्यवस्था बाड़मेर में होने के कारण कुछ नहीं कर पाए।
आसपास के दुकानदारों में बाबूलाल धारीवाल, नरेश सिंह,पुरुषोत्तम वडेरा, चंपालाल धारीवाल, रामलाल धारीवाल,पवन डी धारीवाल ,चेतन बोथरा,अमृत सोनी ,दीक्षित धारीवाल,भोजराज खत्री तथा चलते हुए राहगीर ने इस रुई की दुकान में लगी आग को बुझाने ने भरसक प्रयास किया करीबन आधे घंटे के अथक प्रयास से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि मुख्य बाजार में होने के कारण एवम् व्यापारियों की सूझ बूझ के कारण आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास