Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर

चौहटन/पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। अर्जुन सिंह ने बताया की मंत्रालय कर्मचारी के हितों में कोई निर्णय नहीं होने पर समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा मनरेगा योजना एवं अन्य विभागों के कार्यों का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। गृह जिले में स्थानांतरण बाबत नियमों को संशोधित करने, अथवा पॉलिसी तय कर इच्छुक कर्मचारियों को अंतर जिला स्थानांतरण करने, मनरेगा से प्रतिनियुक्ति समाप्त करने, ग्राम पंचायतों में पद स्थापित कनिष्ठ लिपिकों की पंचायतों के लेखों में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संबंधी व्यवस्था पंचायती राज अधिनियम में करने, राजस्व विभाग की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग को राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा के 25 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा फिक्स करने, मंत्रालयिक संवर्ग के पद कनिष्ठ सहायक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने एवं उक्त पद की ग्रेड पे 3600 करने की मांग की। इस मौके पर राजू विरट,पवन भंसाली, इंद्र सेठिया,मोहनलाल सहित मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन