Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंजाब हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर में करीब आधा दर्जन नशीली टेबलेट के प्रकरणों में वांछित मुलजिम बाबूलाल को गिरफ्तार करने में सफलता

पंजाब हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर में करीब आधा दर्जन नशीली टेबलेट के प्रकरणों में वांछित मुलजिम बाबूलाल को गिरफ्तार करने में सफलता


चोहटन
पूरे जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों को दस्तावेज हेतु अभियान के तहत चौहटन पुलिस ने पुलिस उप अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया के निर्देशन में पुलिस थाना अधिकारी बूटा राम तथा सहायक उपनिरीक्षक सुभाष अली के नेतृत्व में मुखबिर कि इतना पर पंजाब , हिमाचल प्रदेश व श्रीगंगानगर जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वंचित मुलजिम बाबूलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस थाना अधिकारी भूटाराम बिश्नोई के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक सुभान अली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की इत्तला पर विरात्रा माता मंदिर में दर्शन करने आए संदिग्ध बाबूलाल पुत्र हीराराम जाति जाट निवासी धोलानाडा आडेल सज्ञेय अपराध कारित करने का अंदेशा होने पर धारा 107 / 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया उसके पास एक काले रंग की स्कार्पियो नम्बर जी जे 1केजेड 0494 संदीप को भी जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुलजिम बाबूलाल आले दर्जे का नशीली टेबलेट का तस्कर वह बदमाश है।
जो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरीदाबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, श्रीगंगानगर जिले के 6 प्रकरणों में वांछित है।
मुलजिम के विरुद्ध पंजाब में 1,80,000 नशीली टेबलेट, वह राजियासर श्रीगंगानगर में 39,500, जवाहर नगर श्रीगंगानगर में 16,500 व 6100 नशीली टेबलेट हिमाचल प्रदेश में बिजली टेबलेट के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में मुलजिम में लंबे समय से फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल अनूप कुमार व हरलाल पुनिया की विशेष भूमिका रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन