Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सणाऊ सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह का हुआ निधन अंतिम बैंकुट यात्रा में उमड़े हजारों लोग,

सणाऊ सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह का हुआ निधन अंतिम बैंकुट यात्रा में उमड़े हजारों लोग,

चौहटन

पंचायत समिति क्षेत्र के सणाऊ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर इंद्र सिंह का सोमवार अल सवेरे देवलोक गमन हो गया। सरपंच प्रतिनिधि की निधन होने की खबर क्षेत्र के लोगों को मिली तो उनके घर पर लोगों का आने का दौर शुरू हो गया वहीं दोपहर करीब 1:00 बजे उनके निवास स्थान सणाऊ हाऊस से बड़े धूमधाम के साथ ढोल शंख नगाड़ों से श्मशान घाट तक बैंकुट की यात्रा निकाली गई यात्रा में हजारों संख्या में क्षेत्र के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।वहीं फूल माला सहित पुष्प वर्षा कर गांव के लोगों ने अपनी नम आंखों से सणाऊ ग्राम पंचायत की सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर इंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी। आपको बता दे कि ठाकुर इंद्र सिंह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके चलते सोमवार को उनका निधन हो गया। सणाऊ ग्राम पंचायत से इंद्र सिंह की धर्मपत्नी किशन कवर वर्तमान में सरपंच है। पांच बेटो में से इनके छोटे बेटे तन सिंह भी इस पहले सणाऊ ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम सेवा सहकारी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इंद्र सिंह छोटे बेटे तन सिंह एवं बड़े बेटे उमेद सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी गौरतलब है कि सरल और एक सद्भाव के धनी थे उन्होंने छोटे से लगाकर बड़े व्यक्ति की हर बात को बारीकी से जाना है और हर समाज के लोगों की बात सुनी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन