Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल रहे चौहटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर 

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल रहे चौहटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर 

चौहटन ।
रविवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए । मेघवाल चौहटन क्षेत्र के नेहरो की नाडी में श्रीराम मंडा के शादी कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित तथा ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 99वें संस्करण को डिजिटल माध्यम में सुना इसके तहत आलमसर में मदनदान देथा के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम गणगौर पूजन में शामिल हुए इसके बाद मेघवाल ने सिंहानिया बामरला डेर मिठड़ी अम्बावा रड़वा तरला भवरिया खारी गंगासरिया हेमावास के साथ कई गांवों का दौरा कर शोकसभाओ में सम्मिलित होकर शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की । इसके तहत मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नव निर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के पदभार समारोह में जयपुर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की । इस दौरान फागलिया प्रधान मुकेश कुमार कोली, भाजपा धनाऊ मंडल अध्यक्ष लूणाराम गढ़वीर साता मंडल अध्यक्ष बांकाराम देवासी भाजपा किसान मोर्चा मंत्री मगदान चारण भी मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन