Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आम आदमी पार्टी की बैठक,पार्टी  का विस्तार करके आगे बढ़ाया जायेगा

आम आदमी पार्टी की बैठक,पार्टी  का विस्तार करके आगे बढ़ाया जायेगा

चौहटन/आम आदमी पार्टी चौहटन के सह प्रभारी पांचराज वणल ने बताया कि आप पार्टी बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा प्रभारी एडवोकेट मोतीराम मेणसा जिला सचिव हनिफ खां पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार चौहटन पधारने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रभारी ने बताया कि जिस प्रकार से जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को मिली है उसे इमानदारी के साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ मिलजुल कर कार्य करेंगे।तभी बहुत बड़ी पार्टी को सफलता मिलेगी।पार्टी की नितियां हर घर जाकर बताएंगे बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में बहुत बड़ा विस्तार होगा। पार्टी का जिला व ब्लॉक कि कार्यकारणी का विस्तार कर बूथ लेवल तक पार्टी को लेकर आगे बढ़ेंगे,कार्यक्रम के स्वागत मे भोमाराम जाट ईशूराम चौधरी बाबूलाल भील,वरियम खां, भगाराम मेणसा, मांगीलाल सैन, दराखां मेरासी,प्रकाश बालाच , सवाई खां मेरासी,उकाराम द्रविड़, नखताराम,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन