Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धर्मपुरी मठ पन्नोंणियो का तला में धन्यवाद सभा आयोजित

धर्मपुरी मठ पन्नोंणियो का तला में धन्यवाद सभा आयोजित

चौहटन/धर्मपुरी मठ पन्नोंणियो का तला में शनिवार को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एंव महंत जगरामपुरी के जीवित भण्डारे के सफल आयोजन के लिए धर्मपुरी मठ पन्नोंणियो के महंत जगरामपुरी महाराज द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। महंत जगरामपुरी द्वारा सभी भक्तों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भक्तों को आशीर्वाद दिया,मित्र मंडली की तरफ से मंहत को एक फार्चुनर गाडी़ भेट की,इस दौरान साधुसंतो के लिए धर्मधुणा की तरफ से सवा तोला के हार व भेट पुंजा दी गई,तथा महंत जगरामपुरी ने कहा आपने दिन रात एक करके जीवित भंडारा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी भक्तजनों भामाशाहों और दानदाताओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महंत जगदीशपूरी महाराज,महंत प्रतापपुरी महाराज,महंत मोटनाथ महाराज,महंत मंगनपुरी महाराज,जेठनाथ, जोगनाथ,सहजपूरी महाराज,साधु संतों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल,चौहटन प्रधान रुपाराम सारण,पूर्व विधायक तरुणराय कागा सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश मिर्धा और तिलोकाराम सियाग ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन