Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गणगोर पर्व को लेकर महिलाओं में जोरदार उत्साह

गणगोर पर्व को लेकर महिलाओं में जोरदार उत्साह


चौहटन/गणगौर महोत्सव को लेकर चौहटन कस्बे की महिलाओं एवं युवतियां में जबरदस्त उत्साह बना हुआ हैं । 16 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर रोजाना सोलह श्रंगारो में सज धजकर नाच गान करते हुए मनाया जा रहा हैं । महिलाएं अलग अलग समूहों में अपने सिर पर बेड़ले धारण कर कस्बे के गली मौहल्लों में ढ़ोल ढमाकों के साथ गीत गाते हुए चलती दिखाई देती हैं , वही प्रमुख स्थानों पर नाच गाने कर उत्सव का आनन्द ले रही हैं । शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए , वही कन्याएं इच्छित वर मांगने को लेकर भगवान शिव पार्वती के प्रतीक ईसर गवर का पूजन करने के लिए रोजाना व्रत रखककर गणगौर पर्व मना रही हैं । बीते सात दिनों से रोजाना कस्बे के गली मौहल्लों में बेड़ले और ढोल ढमाकों के साथ महिलाओं ने नाच गाने की धूम मची हुई है , शाम को घर घर घुड़ल्ला घुमाकर सुहाग की रक्षा की कामना कर रही हैं । कीर्तन कर महादेव को प्रसन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं । चौहटन कस्बे के इन दिनों गणगोर पर्व को लेकर महिलाओं में जोरदार उत्साह बना हुआ है । कस्बे में गणगौर शर्मा समाज,माहेश्वरी समाज , जैन समाज , समाज सहित कई मौहल्ले में गणगौर का आयोजन किया जा रहा हैं रीटा बाहेती ने बताया कि यह चौहटन कस्बे में कही वर्षों से इसका आयोजन होता जा रहा है आज गणगौर की सवारी निकाली जाएगी गाजे बाजे के साथ इसका आयोजन होगा हुई आज नाइट में डीजे पार्टि का आयोजन होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन