Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओबीसी मुद्दे को लेकर की मुलाकात

ओबीसी मुद्दे को लेकर की मुलाकात

चौहटन/ओबीसी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के. राजू से ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ नरेश पटेल ने मुलाकात की। देश के और राजस्थान के ओबीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ नरेश पटेल ने कांग्रेस पार्टी के एससी,ओबीसी,माइनॉरिटी और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के. राजू से दिल्ली में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान डॉ नरेश पटेल ने जातिगत जनगणना कराने के लिए कांग्रेस पार्टी का समर्थन मांगा, यूपीए II के समय करवाई गई "सामाजिक आर्थिक व जातिगत जनगणना" के आंकड़े सार्वजनिक करवाने में सहयोग की अपील। साथ ही कांग्रेस संगठन में एसटी, एससी, ओबीसी के लिए 50% पद आरक्षित करने पर पटेल ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के. राजू को धन्यवाद दिया तथा इसे जल्द से जल्द सभी स्तरों पर लागू करवाने के साथ-साथ पीसीसी सदस्य में भी जिला अनुसार न्यूनतम एसटी, एससी, ओबीसी के सदस्यों के लिए प्रावधान करने का अनुरोध किया। आगे डा पटेल ने बताया कि देश में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण है लेकिन आज भी कई राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण नहीं है, राजस्थान भी उनमें से एक है जहां 27% ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया गया । राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के राजू ने मुलाकात के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना 2011 में करवा चुकी है जिसके आंकड़े केंद्र सरकार जारी नहीं कर रही है। के. राजू ने बताया कि रायपुर में हुए कांग्रेस के 85वे राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए जातिगत जनगणना का होना देश के लिए बहुत जरूरी माना हैं और कांग्रेस जातिगत जनगणना की पक्षधर है जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। डा पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के. राजू को राजस्थान पधारने का निमंत्रण दिया । उक्त जानकारी ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान के प्रवक्ता लोकेंद्र गुर्जर ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय