Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षक पात्रता परीक्षा के शेड्यूल को मिली मंजूरी, 26 और 27 दिसंबर को होगा एचटेट का एग्जाम

हरियाणा में इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर महीने में 26 और 27 तारीख को आयोजित की जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 27 दिसंबर को सुबह व शाम की दोनों शिफ्टों में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी।

HTET Exam
HTET Exam

HTET Exam Schedule: हरियाणा प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के शेड्यूल को हरियाणा शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि अध्यापक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए डिपार्मेंट आफ स्कूल एजुकेशन के प्रस्ताव को हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आज मंजूरी दे दी है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश में होने जा रही अध्यापक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से मेहनत जारी रखने की बात कही है।

26 और 27 दिसंबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

हरियाणा में इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर महीने में 26 और 27 तारीख को आयोजित की जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 27 दिसंबर को सुबह व शाम की दोनों शिफ्टों में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए तारीख फाइनल हो चुकी है और परीक्षा में लगभग डेढ़ महीने का समय बचा है, इसलिए अभ्यर्थी अपनी तैयारी तेज कर दें।

सामान्य अभ्यर्थियों को पास होने के लिए 60% अंक लेना जरूरी

हरियाणा शिक्षक परीक्षा में सामान्य अभ्यार्थियों को 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक लेने जरूरी है। वहीं एससी कैटिगरी और फिजिकली हैंडिकैप्ड अभ्यर्थियों को 55% यानी 150 में से 82 नंबर लेने जरूरी है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रश्न गलत होने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। लेकिन अगर व्यक्ति द्वारा लगातार 20 से अधिक सवालों का जवाब खाली छोड़ दिया जाता है तो डिसक्वालीफाई माना जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, UHBVN ने पत्र जारी करके दिए नए आदेश