Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कई पीढ़ियों से फेवरेट बना हुआ लता-रफी का यह कालजयी गीत, 21वीं सदी के रोमांटिक गानों को दे रहा है कड़ी टक्कर

संगीत की दुनिया में आज भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी साहब की जोड़ी के पुराने गानों का कोई जवाब नहीं है। 70 के दशक में रफ़ी और लता की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट सदाबहार और रोमांटिक हिंदी गाने दिए थे। इस जोड़ी के पुराने हिंदी गानों को आज के दौर में भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसे 1970 में आई हिंदी फिल्म ‘हमजोली' के लिए बनाया गया था।

Old Romantic Hindi Song
Old Romantic Hindi Song

Old Romantic Hindi Song: लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की जादुई आवाज में बना 70 के दशक का सुपरहिट गाना ‘हाय रे हाय' आज के दौर के 21वीं सदी के रोमांटिक गानों को कड़ी टक्कर दे रहा है। संगीत की दुनिया में आज भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी साहब की जोड़ी के पुराने गानों का कोई जवाब नहीं है। 70 के दशक में रफ़ी और लता की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट सदाबहार और रोमांटिक हिंदी (Evergreen Old Romantic Song) गाने दिए थे। इस जोड़ी के पुराने हिंदी गानों को आज के दौर में भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसे 1970 में आई हिंदी फिल्म ‘हमजोली' के लिए बनाया गया था। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की आवाज में ‘हाय रे हाय' टाइटल से बना यह हिंदी गाना पिछले 5 दशकों से कई पीढियां की फेवरेट लिस्ट में शुमार है। यह रोमांटिक गाना (Old Romantic Song) 55 वर्षों का लंबा समय बीत जाने के बाद भी आज के दौर के रोमांटिक गानों को कड़ी टक्कर दे रहा है। लता और रफी की आवाज में डब किए गए इस सुपरहिट रोमांटिक गाने को बारिश की बूंदों में जितेंद्र और लीना चंद्रावरकर फिल्माया गया था।

70 के दशक में हमजोली फिल्म के इस रोमांटिक गाने को दर्शकों ने लिया था हाथों-हाथ

70 के दशक के बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट हिंदी गानों (70's superhit Hindi song) में से एक ‘हाय रे हाय' को दर्शकों ने उस दौर में दिल खोल कर प्यार दिया था। सन 1970 में जितेंद्र और लीना चंद्रावरकर पर फिल्माए गए इस रोमांटिक गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। बता दें कि इस गाने में जितेंद्र और लीना चंद्रावरकर के रोमांटिक अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 70 के दशक में बना यह सदाबहार गाना 55 वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बाद भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की जोड़ी के सबसे सुपरहिट रोमांटिक हिंदी गानों में से एक ‘हाय रे हाय' के आनंद बक्शी जी द्वारा लिखे गए बोल सीधे दिल में उतरते हैं।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने तैयार किया था ‘हाय रे हाय' गाने का संगीत

55 वर्षों से लगातार लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रहे लता और रफी साहब की जादुई आवाज के साथ आनंद बख़्शी जी के लिरिक्स से सजे पुराने रोमांटिक हिंदी गाने ‘हाय रे हाय' का मधुर संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) ने तैयार किया था। इस गाने में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी द्वारा तैयार किया गया संगीत आज भी कानों के रास्ते सीधे दिल में जगह बना लेता है। बता दें कि लक्ष्मीकांत और प्यारे लाल की जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट गानों का संगीत तैयार किया गया था। इस जोड़ी द्वारा तैयार किए गए संगीत से सजे पुराने गानों को लोग आज भी दिल खोलकर प्यार देते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा से खाटूश्यामजी तक आसान होगा सफर, रेलवे ने वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन का किया ऐलान