Ratlam News: रतलाम के उद्योगपतियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंदौर जैसे बड़े शहर में अब रतलाम की उद्योगपति व्यापार स्थापित करने के लिए निशुल्क सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग ने रतलाम दौरे के दौरान प्रदेश सचिव एवं उद्योगपति वरुण पोरवाल दोबारा रखे गए निशुल्क सुविधाओं के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब रतलाम के उद्योगपतियों को व्यापार स्थापित करने इंदौर में मिलेगा फ्री शेयर्ड ऑफिस स्पेस व सुविधाएं मिल सकेगी।
रतलाम के उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों हेतु इंदौर जैसे बड़े शहरों में संस्था द्वारा ऑफिस स्पेस एवं अन्य सुविधा ने अध्यक्ष नारंग ने मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स के इंदौर कार्यालय को व्यापारियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाने की बात कही। पोरवाल ने बताया कि इस पहल से रतलाम के उद्योगपतियों का इंदौर में व्यापार करना आसान हो जाएगा।
वाई-फाई, इंटरनेट सहित ये सुविधाएं मिल सकेंगी फ्री
मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग की मंजूरी मिलने के बाद अब रतलाम के उद्योगपतियों के लिए इंदौर में 35 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रेजेंटेशन के लिए 70 इंच एलईडी स्क्रीन प्रोजेक्टर, मीटिंग के लिए 2 पर्सनल केबिन, शेयर्ड ऑफिस एवं इनक्यूबेशन सेंटर निशुल्क मिलेंगे।
इसके अलावा इंदौर शहर में रतलाम के उद्योगपतियों के लिए जीएसटी, आयकर एवं कानूनी मामलों के लिए विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श, व्यापारिक विवादों के तत्काल निपटारे के लिए आर्बिट्रेशन सुविधा, ऑफिस बॉय, कंप्यूटर, प्रिंटर, वाई-फाई इंटरनेट एवं अन्य व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। चैंबर द्वारा इंदौर में निःशुल्क शेयर्ड ऑफिस की व्यवस्था भी की जाएगी।


