Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमपी-महाराष्ट्र को जोड़ने वाली 24 किमी सड़क बदहाल, लोगों ने उठाई फोरलेन निर्माण की मांग

एमपी-महाराष्ट्र को जोड़ने वाली 24 किमी सड़क बदहाल, लोगों ने उठाई फोरलेन निर्माण की मांग

MP MaharashtraRoad : एमपी के शहर पांढुर्ना के तीन शेर चौक से लेकर वर्धा नदी तक दो राज्यों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्‌ढे होने से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्‌ढों और धूल के कारण दोपहिया वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहनों के बीच टक्कर होने का खतरा बना रहता है।

यह सड़क मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसकी लंबाई लगभग 24 किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत इस सड़क का रखरखाव किया जाता है, लेकिन लंबे समय से राज्य सरकार की ओर से बजट जारी नहीं होने के कारण सड़क की हालत बदतर हो गई है।

वर्धा नदी के आगे महाराष्ट्र की सीमा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फोरलेन सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया है, जिससे वहां यातायात सुगम हो गया है। अब इसी तरह की योजना का इंतजार पांढुर्णा जिले के लोगों और प्रशासन को है। जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग भी की थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। इधर, राज्य शासन से भी सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए जल्द सुधार की मांग की जा रही है।

150 मीटर सीसी रोड जर्जर, क्षेत्रवासी परेशान

ग्राम पंचायत पनारा के बड़ा पनारा स्थित वार्ड क्रमांक 1 और 2 में करीब 150 मीटर लंबी सीसी सड़क की जर्जर हालत से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। और जगह-जगह बड़ेगड्‌ढे हो गए हैं। इससे पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद बना रेलवे फाटक मुक्त शहर, 5 ओवरब्रिज, 4 अंडरपास और 3 मिनी अंडरपास हुए शुरू