Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

90 के दशक में मुस्लिम अभिनेता ने राम बनकर दूरदर्शन पर मचाई थी धूम, इस चर्चित धारावाहिक में निभाया था अहम किरदार

90 के दशक में दूरदर्शन पर आया शो जय हनुमान। जहां यह धारावाहिक अपनी पठकथा और फिल्मांकन के कारण चर्चित हुआ, वहीं इस धारावाहिक में मुस्लिम अभिनेता द्वारा भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के कारण भी इसको चर्चा मिली। यह शो देश के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क यानी दूरदर्शन पर 29 साल पहले आया था। यही वह धारावाहिक है, जिसने इरफान खान और रवि किशन जैसे कलाकारों को बडी पहचान दिलवाई।

Jai Hanuman Serial
Jai Hanuman Serial

Old Serial: भारतीय टेलीविजन यानी छोटे पर्दे पर कई ऐसे धारावाहिक आए हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो गए। इनमें से एक है 90 के दशक में दूरदर्शन पर आया शो जय हनुमान। जहां यह धारावाहिक अपनी पठकथा और फिल्मांकन के कारण चर्चित हुआ, वहीं इस धारावाहिक में मुस्लिम अभिनेता द्वारा भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के कारण भी इसको चर्चा मिली।

यह शो देश के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क यानी दूरदर्शन पर 29 साल पहले आया था। यही वह धारावाहिक है, जिसने इरफान खान और रवि किशन जैसे कलाकारों को बडी पहचान दिलवाई। इसकी कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट भी भी काफी चर्चित रही थी। इतना ही नहीं इस धारावाहिक का निर्देश भी मुस्लिम निर्देशक संजय खान द्वारा किया गया। जबकि अभिनेता सिराज मुस्तफा खान श्रीराम और इरफान खान महर्षि वाल्मीकि के किरदार में नजर आए थे।

यूं तो देश के टेलीविजन इतिहास में कई धारावाहिक काफी प्रसिद्ध रहे हैं, लेकिन धार्मिक धारावाहिकों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। हालांकि टेलीविजन के पर्दे पर रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण, बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित महाभारत जैसे सीरियल हर घर में देखे गए। इसी के साथ भगवान हनुमान के जीवन को समझाते हुए धार्मिक धारावाहिक जयहनुमान की भी अपनी खास जगह है।

यह चर्चित और प्रसिद्ध शो 1997 में दूरदर्शन के नेशनल पर प्रसारित हुआ था। 90 के दशक में इस धारावाहिक को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह उस समय के चर्चित शो में शामिल हो गया। इसकी कहानी भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त भगवान हनुमान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। इस शो में अभिनेता सिराज मुस्तफा खान को भगवान श्रीराम की भूमिका मिली, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

178 एपिसोड प्रसारित

इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निर्माताओं ने इसके 178 एपिसोड प्रसारित किए। इसमें बेशक मुख्य कहानी भगवान हनुमान की थी, लेकिन उनके जीवन में आने वाले भगवान श्रीराम को भी बेहतर तरीके से दिखाया गया। क्योंकि हनुमान जी के जन्म से लेकर उनकी बचपन की शक्तियों के साथ भगवान श्रीराम के जीवन में उनके महत्व को बहुत ही रोचक ढंक से प्रस्तुत किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

55 वर्षों से मेले की भीड़ में धमाल मचा रहा है लता का यह गीत, 70 के दशक में चौपालों में झुंड में सुनते थे लोग