Special Train Schedule: शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट से राहत देने के लिए रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। आज 16 नवंबर, सोमवार से मुंबई सेंट्रल से अयोध्या कैंट के बीच रेलवे द्वारा वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह वन-वे स्पेशल ट्रेन रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने से मालवा क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य के कई बड़े शहरों की ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। बता दें कि दीपावली के त्यौहार के बाद ट्रेनों में अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यात्रियों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। जिसके चलते रेलवे विभाग द्वारा विभिन्न रूट्स पर आए दिन स्पेशल ट्रेन चलाकर ट्रेन यात्रियों को सफल के दौरान सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
रेलवे द्वारा शुरू की गई मुंबई सेंट्रल से अयोध्या कैंट के बीच रेलवे द्वारा वन-वे स्पेशल ट्रेन नंबर 09141 मुंबई सेंट्रल-अयोध्या कैंट वन-वे स्पेशल में सफर के लिए विशेष किराया देना होगा। यह ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर रात 8.15 बजे रतलाम, 10.03 बजे नागदा होकर मंगलवार रात 9 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास, सेकंड सिटिंग चेयर कार और जनरल क्लास के कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के चलने से त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस काम पर लौटने वाले ट्रेन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।


