Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वेटिंग से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू किया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

वेटिंग से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू किया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Festival Special Train : रेलवे विभाग की स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना यात्रियों को बड़ी राहत दे दी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए देशभर के रूटों पर अधिकतर ट्रेनों के टिकट बुक हो चुके हैं और वेटिंग ज्यादा है। ऐसे में इन यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन राहत दे रही है।

स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यात्रा कर रहे है और यात्रियों को सीधे ही अपने शहर व प्रदेश तक की यात्रा करने को मिल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराए पर अहमदाबाद-मधुबनी, प्रतापनगर-रक्सौल एवं बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

यह जानकारी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने दी। ट्रेन संख्या 09431 अहमदाबाद-मधुबनी वन-वे स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर की सुबह 10.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल होते हुए 16 नवंबर को 1.40 बजे मधुबनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09133 प्रतापनगर रक्सौल वन-वे स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर की रात 23.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल होते हुए बुधवार को 6.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09113 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर वन-वे स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को सुबह 4.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल से होते हुए अगले दिन 16 नवंबर की शाम 19.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ऐसे में एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद बना रेलवे फाटक मुक्त शहर, 5 ओवरब्रिज, 4 अंडरपास और 3 मिनी अंडरपास हुए शुरू