Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सूरजकुंड-धानसी से चीलाचौन-कढैया तक बनेगी नई सड़क, 585.56 लाख की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

सूरजकुंड-धानसी से चीलाचौन-कढैया तक बनेगी नई सड़क,  585.56 लाख की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

Mp Road Project : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कदैया के चीलाचौन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने सड़क परियोजना का भूमिपूजन किया। सूरजकुंड-धानसी से चीलाचौन-कढ्या तक बनने वाली यह सड़क 6.50 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर लगभग 585.56 लाख रुपए की लागत आएगी। इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, साथ ही आसपास के गांवों वें के बीच संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

इसी क्रम में, ग्राम चंदला में 15वें वित्त आयोग और अन्य वित्तीय मदों से स्वीकृत 10.50 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में ग्राम पंचायत कढैया में 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 लाख रुपए की लागत से चंद्रमोहन पटेल के घर से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य भी शामिल है।

ये परियोजनाएं स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक होंगी। भूमिपूजन के पश्चात, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में सांसद नारोलिया ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पंच से पार्लियामेंट तक पहुंचने का अवसर मिला है। नारोलिया ने ग्रामवासियों से नशे से दूर

रहने का आग्रह किया, जिसमें शराब और गुटखा जैसे सभी प्रकार के नशे शामिल है। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, मनीष चतुर्वेदी, रूपेश राजपूत, उमेश यादव, लालचंद यादव, अजय पाल सिंह, सत्यनारायण पाराशर, कृष्ण कुमार झा, विकास नारोलिया, मुकेश यादव, मुकेश तिवारी, विकास साहू, सचिन तोमर, धर्मेंद्र जाट, सिद्धार्थ जाट, राहुल ठाकुर, योगेंद्र सोलंकी, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार, पटवारी, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, कोटा सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन का दिसंबर तक विस्तार