Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमपी में जमीन के रेटों ने छूआ आसमान, 1507 प्रतिशत तक बढ़े जमीन के दाम, घर बनाना हुआ कई गुना महंगा

एमपी में जमीन के रेटों ने छूआ आसमान, 1507 प्रतिशत तक बढ़े जमीन के दाम, घर बनाना हुआ कई गुना महंगा

Mp Land Price Hike : एमपी में लगातार इंडस्ट्री हब विकसित होने के चलते जमीन के रेट आसमान को छूते हुए नजर आ रहे है। सबसे ज्यादा महंगाई की आग ग्वालियर में दिखाई दे रही है। जहां पर जमीन के भाव में पिछले दस साल में 1507 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऐसे मे आम व्यक्ति की पहुंच से जमीन बाहर हो रही है। आम आदमी के लिए अपना आशियाना बनाना डेढ़ से ढाई गुना तक महंगा हो गया है।

वित्तीय वर्ष 2015-16 और वर्तमान 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन के आंकड़ों का विश्लेषण करें, तो शहर के पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों तक जमीन की सरकारी दरों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया है। जहां एक लाख रुपए खर्च कर रजिस्ट्री हो जाती थी, अब वहां ढाई से चार लाख रुपए खर्च करके रजिस्ट्री हो रही है। 150 से 1507 फीसदी तक संपत्ति महंगी हुई है।

पंजीयन विभाग ने 2027-28 की कलेक्टर गाइडलाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें ऐसे क्षेत्र देखे जा रहे है, जहां ज्यादा रजिस्ट्री हो रही है। गाइडलाइन में विसंगति है। बढ़ोतरी से विभाग को राजस्व आ सके और बाजार भाव के बीच संतुलन हो सके।

विसंगतियों को दूर करेंगे

जिला पंजीयक अशोक शर्मा ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में जो मौजूदा वि गाइडलाइन है, संपत्तियां उससे महंगी बिक रही हैं। बाजार भाव व गाइडलाइन में काफी अंतर है। 2027-28 की गाइडलाइन में विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

दस साल में क्यों लगी कीमतों में आग

इंफ्रास्ट्रक्चर और नए प्रोजेक्ट्स: 29 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न बायपास (निरावली-रायरू से पनिहार), नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और आईएसबीटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने आउटर इलाकों की जमीनों को सोना बना दिया।

कनेक्टिविटी का विस्तारः शिवपुरी और मुरैना लिंक रोड पर नए शोरूम, शिक्षण संस्थान और टाउनशिप विकसित होने से इन कॉरिडोर की गाइडलाइन दरों में 100 से 150 प्रतिशत तक की छलांग देखी गई है।

लोकेशन मर्जिंगः पहले कई बिल्डर या खरीदार मुख्य सड़क के पास की जमीन को कम दर वाली नजदीकी गली या छोटी लोकेशन दिखाकर रजिस्ट्री करा लेते थे। विभाग ने ऐसी सैकड़ों लोकेशन को बड़ी और मुख्य लोकेशन में मर्ज कर दिया है, जिससे कागजों पर दरें सीधे दोगुनी हो गईं।

ग्वालियर के इन जगह पर इतनी बढ़ी जमीन

छोला (एबी रोड एवं बाईपास रोड) : वर्ष 2015 में जमीन के रेट 1400 रुपये से बढ़कर 2026 में 22,500 प्रति वर्ग मीटर हो गए है। ऐसे में इस क्षेत्र में जमीन के भाव में 1507% की वृद्धि हुई है।

पिपरोली : वर्ष 2015 में यहां के रेट 1800 रुपये थे, लेकिन अब वर्ष 2026 में बढ़कर 22,500 प्रति वर्ग मीटर हो गए है। ऐसे में इस जगह पर 1150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गिरवाई : वर्ष 2015 में जमीन के रेट 5,000 रुपये थे, लेकिन अब बढ़कर वर्ष 2026 में 38,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए है। यहां पर 660 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

डोंगरपुर : वर्ष 2015 में जमीन के रेट 16000 रुपये थे, लेकिन अब बढ़कर 2026 में 85,000 रुये प्रति वर्ग मीटर हो गए है। ऐसे में यहां पर 431 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पीजीआई चंडीगढ़ में बदले बिलिंग नियम, प्राइवेट कमरे में शिफ्ट होने पर गर्भवती मरीजों को देना होगा इलाज का खर्च