Sogaria Danapur Special Train : रेलवे विभाग द्वारा देशभर में नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों में लगने वाली भीड़ से राहत मिल सके। रेलवे विभाग ने एमपी से यूपी व बिहार के लिए कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी भीड़ ज्याद है। इसी बीच में उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोटा के सोगरिया से पटना के पास दानापुर तक चलने वाली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि अब दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09823 सोगरिया दानापुर पूजा स्पेशल अब 21 व 28 नवंबर और 5 व 12 दिसंबर को भी चलेगी।
यह ट्रेन हर शनिवार रात 11:10 बजे सोगरिया से रवाना होगी और रविवार रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 23 व 30 नवंबर और 7 व 14 दिसंबर को चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार रात 12:15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर मंगलवार तड़के 3:45 बजे सोगरिया आएगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
रेलवे के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन सौगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन की मियाद बढ़ने से अशोकनगर सहित पूरे रूट के यात्रियों को अपनी यात्रा प्लान करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।


