Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

---विधार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़े---गोदारा  

---विधार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़े---गोदारा  

---राउप्रावि चवोणी मेगवालो की ढाणी में वार्षिकोत्सव आयोजित। --बाडमेर--राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चवोणी मेगवालो की ढाणी में सोमवार को कक्षा आठवीं के विधार्थियों का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच टीकूराम गोदारा ने कहा कि विधार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़कर क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि भाजपा चवा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गेनाराम मेगवाल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़े। इस अवसर पर रावतसर प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पुष्पा चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और दिन रात एक करके अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मानी चौधरी, राउप्रावि देकोणी मेघवालों की ढाणी के अध्यापक सुरजीत सिंह पंवार , लक्षमणसिह जाखड़,ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अध्यापक पुरखाराम पुनिया ,गंगाराम सेवर, चंद्रसिंह पोटलिया,जयश्री ,समाजसेवी लच्छाराम मेगवाल,चेतनराम मेगवाल, कंवराराम मेगवाल, मोहनलाल चौहान,दमाराम मेगवाल, केसराराम मेगवाल, नैनाराम मेगवाल, भवराराम सोलंकी सहित ग्रामीण व विधार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धन्नाराम चौहान ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय