Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छेहरटा-अमृतसर से मुंबई बांद्रा तक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के यात्रियों मिलेगा फायदा

छेहरटा-अमृतसर से मुंबई बांद्रा तक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के यात्रियों मिलेगा फायदा

Festival Special Train : रेलवे विभाग द्वारा पंजाब व हरियाणा से होते हुए बिहार व यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का सिलसिला जारी है, लेकिन दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भी ज्यादा भीड़ है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग से (04674/73) छेहरटा से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच एक त्योहार स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है जोकि दोनों दिशाओं में केवल एक-एक फेरा लगाएगी।

इस ट्रेन से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, एमपी के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच से लैस होगी ये स्पेशल ट्रेन छेहरटा से रविवार सुबह 8:35 बजे रवाना होगी जो नौ बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद 9:05 बजे चलकर अगले दिन सोमवार दोपहर बाद 3:15 बजे बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी।

वापसी में (04673) बांद्रा टर्मिनस से सोमवार शाम चार बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार रात 11:20 बजे अमृतसर और 11:25 पर छेहरटा स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रा समाप्त करेगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से केवल मुंबई आने-जाने वाले ही नहीं, बल्कि ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल सहित पंजाब के हजारों यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, पलवल, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा, वड़ौदरा, सूरत और बोरीवाली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इन 32 नई कालोनियों को मिलेगी सीवरेज-पेयजल सुविधा, 116 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी