Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Punjab Quiz Competition : युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए पंजाब सरकार ने अनोखी प्रतियोगिता चलाई है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को करोड़पति बनने का भी मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा कई युवाओं को पंजाब की मान सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा।

पंजाब सरकार ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की तर्ज पर राज्य के युवाओं के लिए 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य के इतिहास में पहली बार इस अनोखी राज्य स्तरीय युवा क्विज प्रतियोगिता का पोर्टल लांच किया। मान ने बताया कि राज्य के 15 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में 11 राउंड होंगे। नौ राउंड आनलाइन होंगे और अंतिम दो राउंड सभी जिलों में आफलाइन होंगे। विजेता जिलों में आफलाइन होंगे। विजेता को एक करोड़, चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख और लीडरबोर्ड पर शीर्ष आठ पर रहने वाले अन्य प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 10,000 से अधिक प्रतिभागी भी पुरस्कृत होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ युवाओं की ऊर्जा को ज्ञान, शिक्षा और सरकारी नौकरियों की तैयारी की ओर लगाना है।

प्रतियोगिता के लिए 28 नवंबर तक युवा करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से 28 नवंबर तक करवा सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल /एप के माध्यम से करवा सकेंगे।

11 राउंड होंगे, नौ राउंड डिजिटल तरीके से करवाए जाएंगे। दसवें राउंड में जिला स्तरीय मुकाबले होंगे और 11वां राउंड ग्रैंड फिनाले होगा।

डिजिटल क्विज राउंड 21, 23, 25, 27 और 29 नवंबर को तथा 1, 3, 5 और 7 दिसंबर को करवाए जाएंगे।

दसवें राउंड के तहत जिला स्तरीय मुकाबले 9 दिसंबर को सभी 23 जिलों में करवाए जाएंगे।

11वा राउंड 17 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के रूप में होगा।

हर जिले के शीर्ष 10 प्रतिभागी जिला-स्तरीय दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे, जबकि हर जिले का विजेता भव्य फिनाले में पहुंचेगा

क्वालीफाइंग राउंड्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और जिला स्तरीय विजेताओं समेत 10,000 प्रतियोगियों को भी नकद इनाम मिलेंगे।

प्रतियोगियों के पास डिजिटल सर्टिफिकेट और अन्य इनाम जीतने के मौके भी होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

झज्जर जिले को बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 9 करोड़ से बन रहे दो नए पावर हाउस जल्द होंगे शुरू