Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान, UP और बिहार के ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, आज से सफर आसान बनाएगी स्पेशल ट्रेन

तीन राज्यों के रेल यात्रियों का सफर शुरू करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा आज से स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना जारी की गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने से राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Special Train Schedule
Special Train Schedule

Special Train Schedule: भारतीय रेलवे ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। तीन राज्यों के रेल यात्रियों का सफर शुरू करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा आज से स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना जारी की गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने से राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इस प्रकार रहेगा बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए आज 15 नवंबर से बांद्रा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09113 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू होगा। यह स्पेशल ट्रेन बांद्रा से सुबह 4:30 बजे गोरखपुर के लिए चलकर आज 15 नवंबर को शाम 7:50 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:25 बजे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन और अगले दिन 16 नवंबर को रात 2:23 बजे बयाना ठहराव करते हुए शाम 7:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन एक ट्रिप लगाएगी।

इस पर कर रहेगा भागलपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे विभाग द्वारा 18 नवंबर को भागलपुर से जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09722 भागलपुर-जयपुर वन-वे स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर बुधवार रात 9:30 बजे भागलपुर से जयपुर के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर रात 11 बजे राजस्थान प्रदेश के भरतपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट ठहराव के बाद अगले दिन 20 नवंबर को सुबह 3:30 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे द्वारा शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों से तीन राज्यों की रेल यात्रियों का सफर आसान होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन