Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुलदीप यादव को लगा दोहरा झटका, वनडे और टेस्ट टीम दोनों से हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा खराब प्रदर्शन के कारण कुलदीप को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को को टीम में शामिल किया गया। वहीं आज न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम (तौरंगा) में खेले जा रहे सीरीज के अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में भी कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

Ind-Nz Series
Ind-Nz Series

Ind-Nz Series: भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को पिछले मैच में खराब प्रदर्शन की बदौलत दोहरा झटका लगा है। कुलदीप यादव को पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था और अब आज के मैच में भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। बता दें कि न्यूजीलैंड के साथ हुए पिछले एकदिवसीय मुकाबले में कुलदीप यादव का बॉलिंग में काफी खराब प्रदर्शन रहा था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा खराब प्रदर्शन के कारण कुलदीप को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को को टीम में शामिल किया गया। वहीं आज न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम (तौरंगा) में खेले जा रहे सीरीज के अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में भी कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

कुलदीप यादव खेलेंगे रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली t20 ट्रॉफी

भारतीय वनडे टीम और टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप यादव को बीसीसीआई ने भारत में चल रही रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए चुना है। कुलदीप यादव भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज होने के बाद अब घरेलू क्रिकेट मुकाबलों में अपनी स्पिन का जादू दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडियन टेस्ट टीम में मौका दिया गया है।

माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में अंतिम एक दिवसीय मैच होगा निर्णायक

वन-डे सीरीज का अंतिम एकदिवसीय मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए निर्णायक रहने वाला है। इस मुकाबले में अगर भारत को जीत मिलती है, तो 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने में भारत कामयाब रहेगा। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड आज के मुकाबले में भारत को हराकर वनडे सीरीज टाई करने हेतु मैदान पर उतरेगा। बता दें कि पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड को मिली भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत के बाद कीवी खिलाड़ियों के हौसला बढ़ा है। भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड से 2-1 से आगे चल रहा है।

देखिए अंतिम एक दिवसीय मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का अंतिम एकदिवसीय मैच रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर खेलते हुए नजर आएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के इस शहर की 242 करोड़ से बदलेगी तस्वीर , 31 हजार घरों को मिलेंगे सीवर कनेक्शन और बनेगा नया STP