Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के इस शहर की 242 करोड़ से बदलेगी तस्वीर , 31 हजार घरों को मिलेंगे सीवर कनेक्शन और बनेगा नया STP

राजस्थान के इस शहर की 242 करोड़ से बदलेगी तस्वीर , 31 हजार घरों को मिलेंगे सीवर कनेक्शन और बनेगा नया STP

Rajasthan Urban Infrastructure Development : अजमेर शहर में गंदे पानी की समस्या के निराकरण के तहत 242 करोड़ रुपए की सीवरेज लाइन डाली जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर नया 5 एमएलडी एसटीपी और तीन सीवरेज पंपिंग स्टेशन का प्रावधान किया गया है। इसके साथ 31,176 हाउस सीवर कनेक्शन, मैनहोल और इंस्पेक्शन चैबर भी बनाए जाएंगे।

देवनानी बताया कि सीवरेज नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़ने के लिए राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के फेज-5 के तहत 242.44 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है। करीब 31 हजार 176 घरों को सीवरेज कनेक्शन दिए जाएंगे। 5 एमएलडी क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, करीब 30 किलोमीटर की मिसिंग सीवर लाइनों को जोड़ा जाएगा। सिटी लेवल कमेटी की बैठक के अनुरूप डीपीआर को अपडेट किया गया है।

हाथीखेड़ा- काजीपुरा होंगे शामिल

हाथीखेड़ा क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी, दादा विहार, कोटेश्वर, विनायक विहार, वरुण सागर, वर्धमान नगर, चामुंडा चौराहा, हाथीखेड़ा गांव सहित अन्य इलाके शामिल होंगे। काजीपुरा क्षेत्र में रावत नगर लकी चौराहा कॉलोनी, फौजी चौक बस्ती, जय हनुमान कॉलोनी, मैरी माता कॉलोनी, पंकज नगर, प्रज्ञा नगर, जगदंबा नगर, बी-ब्लॉक स्वास्तिक नगर, चामुंडा कॉलोनी, भारत नगर काजीपुरा गांव और आसपास सीवरेज लाइन डाली जाएगी।

मिसिंग लाइन वाले क्षेत्र

कायड़, घूघरा, दौराई, बड़लिया और बड़गांव सहित एडीए क्षेत्र के प्रस्तावित इलाके, नेहरू नगर, मदारपुरा, खानपुरा, वीर तेजाजी नगर, माखूपुरा और परबतपुरा के विस्तारित नगर निगम क्षेत्र शामिल होंगे। वार्ड 51 के धोलाभाटा और रामदेव नगर, वार्ड 43 में मार्टिंडल ब्रिज से स्टेशन, नौ नंबर पेट्रोल पंप क्षेत्र, वार्ड 76 व 78 के गणेश गुवाड़ी, पंचशील और पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। आनंद नगर, सागर विहार, आनासागर से जुड़े लेक फ्रंट क्षेत्र, जटिया हिल्स, काली माता मंदिर, पीलीखान, लोहाखान, कुंदन नगर, इंदिरा कॉलोनी, पाल बीचला, आम का तालाब, लौगिया, केसरगंज, भगवानगंज, पहाड़गंज, नागफणी, नोसर घाटी भी सीवरेज से जुड़ेगी।

बनेगा नया एसटीपी

जोन-1 में करीब 77.018 किमी सीवर नेटवर्क प्रस्तावित है। पांच - एमएलडी पंपिंग स्टेशन से नए 5 - एमएलडी एसटीपी तक 4.50 किलोमीटर पंपिंग मेन लाइन, मौजूदा एसटीपी से 1200 एमएम की मौजूदा - सीवर लाइन तक 6.60 किलोमीटर - ओवरफ्लो पंपिंग प्रस्तावित है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कुलदीप यादव को लगा दोहरा झटका, वनडे और टेस्ट टीम दोनों से हुए बाहर